चाकूबाजी में घायल ने तोड़ा दम

जबलपुर: खमरिया थाना अंतर्गत ईसाई मोहल्ला पिपरिया में 22 सितम्बर को हुई चाकूबाजी में घायल ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया है। घायल की मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रकरण मेंं हत्या की धाराएं बढ़ाते हुए फरार आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के मुताबिक मुकेश कोल 44 वर्ष निवासी ईसाई मोहल्ला पिपरिया मजदूरी करता था।

22 सितम्बर को शाम लगभग 7-10 बजे अपने साथी शिवराज कोल के साथ ईसाई मोहल्ला पिपरिया में जग्गू मोरे के घर के पास खड़ा था तभी वहां टंकी मोहल्ला पिपरिया निवासी राहुल गोटिया आया और पुरानी बात को लेकर उसके साथ गाली गलोज करने लगा था, मुकेश ने गालियां देने से मना किया तो नाक में मुक्का मारकर चोट पहुंचा दी थी.

इसके बाद जान से मारने की नियत से चाकू से हमलाकर मुकेश के पेट में चोट पहुंची दी उसका साथी शिवराज कोल बीच बचाव करने लगा तो शिवराज कोल को भी चाकू मारकर पैट व सिर में चोट पहुंचा दी थी। हमले में घायलों को तत्काल उपचारके लिए अस्पताल ले जाया गया था पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी थी। शुक्रवार देर रात घायल मुकेश की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।
पिता को भी मारा था चाकूू
आरोपित ने सन् 2024 मेें पिता को भी चाकू मारा था। मामले की रिपोर्ट खमरिया थाने में दर्ज हुई थी। हालांकि बाद में प्रकरण में आरोपित का पिता से समझौता हो गया था।

Next Post

वेयर हाउस से 5.27 लाख की मूंग चुराने वाले गिरफ्तार

Sun Sep 28 , 2025
जबलपुर: मझौली थाना अंतर्गत ग्राम रानीताल स्थित वेयर हाउस से 5.27 लाख की मूंग चुराने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से चुराई हुयी 45 क्विंटल मूंग जप्त की गई है।अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि 22 अगस्त को अमित पवार […]

You May Like