जबलपुर: मझौली थाना अंतर्गत ग्राम रानीताल स्थित वेयर हाउस से 5.27 लाख की मूंग चुराने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से चुराई हुयी 45 क्विंटल मूंग जप्त की गई है।अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि 22 अगस्त को अमित पवार 36 वर्ष निवासी कैमोरी थाना कटंगी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी ग्राम रानीताल में मेसर्स सियाराम नाम से वेयर हाउस है।
अज्ञात चोर 136 बोरी में रखी कुल 68 कुंटल मूंग कीमती लगभग 5 लाख 27 हजार 340 रुपये की चुराकर ले गया है। इसी प्रकार कटंगी कटंगी अतर्गत अथर्व गैस एजेन्सी बेलखाड़ू के गैस गोडाउन की दीवाल में छेद कर, गोडाउन के अंदर रखी टंकियों में से लगभग 160 गैस सिलेण्डरों की टंकियां कीमती लगभग 1 लाख रूपये के कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था। पतासाजी के दौरान सन्तोष यादव, साहिल बर्मन, राहुल चौधरी, दीपक साहू को पकड़ा था।
पूछताछ करने पर इनोवा वाहन एवं पिकवाहन का उपयोग कर साथियों के साथ चोरी करना स्वीकार करते हुये मझोली अंतर्गत ग्राम रानीताल में मेसर्स सियाराम नाम से वेयर हाउस से मूंग चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों को कटंगी थाने के अपराध में विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। मझोली पुलिस ने आरोपी संतोष यादव को पुलिस रिमाण्ड में लिया जाकर पूछताछ करने पर संतोष यादव ने बताया कि साथी नितिन कोरी, दीपक साहू निवासी जागृति नगर गोहलपुर, राहुल चौधरी, देव राजक, निखिल रजक तीनों निवासी कुदवारी, मोनू कुशवाहा, सोनू कुशवाहा दोनों निवासी अमखेरा के साथ मिलकर मझोली अंतर्गत ग्राम रानीताल में मेसर्स सियाराम वेयर हाउस हाउस से मूंग चुराकर पिकअप वाहन एवं ईनोवा कार में रखकर गुर्दा बाईपास जहॉ वह काम करता है वहीं छिपाकर रखना एवं थोडा-थोडा करके कुछ मूंग बेच और शेष वहीं रखी होना बताया।
आरोपी साथियों में से पूर्व से मोनू कुशवाहा, राहुल एवं दीपक थाना कटंगी के सिलेण्डर चोरी के प्रकरण में जेल में निरूद्ध, शेष आरोपियों की सरगर्मी से तलाश करते हुये आरोपी नितिन कोरी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर नितिन कोरी ने उपरोक्त आरोपियों के साथ घटना करना स्वीकार किया। आरोपी संतोष यादव की निशादेही पर ग्राम गर्दा में छिपाकर रखी 45 क्वींटल कीमती लगभग 4 लाख रूपये की जप्त करते हुये आरोपी संतोष यादव एवं नितिन कोरी को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार किया गया।
