कैमोरी गांव में अवैध शराब बिक्री पर बवाल, ग्रामीणों ने किया चक्काजा

कटनी। थाना कुठला अंतर्गत कैमोरी गांव के चाकी-बिलहरी क्षेत्र में गुरुवार को अवैध शराब की पैकारी के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में महिलाएं और ग्रामीण सड़क पर उतर आए और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। देखते ही देखते भीड़ ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया, जिससे आवागमन घंटों बाधित रहा।

सूचना मिलते ही कुठला पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश देकर जाम खुलवाया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में लंबे समय से खुलेआम अवैध शराब बिक रही है और पुलिस की मिलीभगत से शराब माफिया बेखौफ धंधा चला रहे हैं।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही शराब की अवैध बिक्री पर रोक नहीं लगाई गई तो आंदोलन और उग्र रूप लेगा। फिलहाल पुलिस ने हालात काबू में करने का दावा किया है, लेकिन लोगों का आक्रोश शांत होता नहीं दिख रहा।

Next Post

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बेटियों संग स्कूटी पर किया सफर

Thu Sep 11 , 2025
भोपाल। कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित भव्य कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूलों की कक्षा 12वीं की टॉपर छात्राओं को निःशुल्क स्कूटी प्रदाय योजना अंतर्गत राशि वितरित की। इस अवसर पर उन्होंने छात्राओं के उत्साह को साझा करते हुए स्वयं […]

You May Like