मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बेटियों संग स्कूटी पर किया सफर

भोपाल। कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित भव्य कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूलों की कक्षा 12वीं की टॉपर छात्राओं को निःशुल्क स्कूटी प्रदाय योजना अंतर्गत राशि वितरित की। इस अवसर पर उन्होंने छात्राओं के उत्साह को साझा करते हुए स्वयं भी स्कूटी पर पीछे बैठकर कुछ दूरी का सफर किया। कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं और अभिभावकों ने मुख्यमंत्री के इस आत्मीय अंदाज़ का तालियों से स्वागत किया। यह दृश्य छात्राओं के लिए प्रेरणा और उत्साह का विशेष क्षण बन गया।

Next Post

मां नर्मदा का पूजन करने के बाद संभाली जिले की जिम्मेदारी

Thu Sep 11 , 2025
जबलपुर। नवागत कलेक्टर राघवेंद्र सिंह की सादगी गुरूवार को शहर में चर्चा का विषय बनी रही। आगर मालवा के पूर्व कलेक्टर रहे राघवेंद्र सिंह ने गुरूवार को शहर पहुंचे, जिस दौरान उन्होंनेे सबसे पहले परंपरा और आस्था का परिचय देते हुए मां नर्मदा के पावन तट गौरीघाट पर जाकर पूजन-अर्चन […]

You May Like

मनोरंजन