कथावाचक धीरेन्द्र शास्त्री पर अंध विश्वास फैलाकर लोगों को मेडिकल साइंस से दूर करने की पुलिस में शिकायत

भोपाल। दलित पिछड़ा समाज संगठन ने कथावाचक धीरेन्द्र शास्त्री के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। संगठन का आरोप है कि धीरेन्द्र शास्त्री अंधविश्वास फैलाकर लोगों को मेडिकल साइंस से दूर कर रहे हैं और झूठे इलाज के प्रचार के कारण कई लोगों की जान खतरे में आ रही है।

दलित पिछड़ा समाज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दामोदर यादव ने भोपाल में प्रेसवार्ता में बताया कि संगठन ने मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक और भोपाल पुलिस कमिश्नर को वीडियो सबूत के साथ लिखित शिकायत सौंपी है। उन्होंने कहा कि धीरेन्द्र शास्त्री सांप्रदायिकता और छुआछूत को बढ़ावा दे रहे हैं और समाज में भय और हिंसा फैलाने वाले बयान दे रहे हैं।

यादव ने चेतावनी दी कि अगर पुलिस दो दिन के भीतर कार्रवाई नहीं करती है, तो संगठन हाईकोर्ट, जबलपुर के माध्यम से धीरेन्द्र शास्त्री के खिलाफ कार्रवाई कराने का प्रयास करेगा।

उन्होंने कहा कि संगठन की मांग है कि धीरेन्द्र शास्त्री के खिलाफ तुरंत FIR दर्ज की जाए और मामले की निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच हो, ताकि समाज में फैल रहे अंधविश्वास, हिंसा और भय पर सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।

Next Post

राज्यपाल से प्रशिक्षु आईएफएस अधिकारियों ने की शिष्टाचार भेंट

Wed Jan 21 , 2026
भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल से बुधवार को लोकभवन में भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के प्रशिक्षु अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल ने सभी प्रशिक्षु अधिकारियों को भारतीय विदेश सेवा में चयन के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। भेंट के दौरान आरसीवीपी नरोन्हा […]

You May Like