हाईवे पर पुलिया के नीचे युवक का शव मिलने से सनसनी

सीहोर. भोपाल- इंदौर हाईवे स्थित ग्राम नपाली- जताखेड़ा के समीप पुलिया के नीचे पानी में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई. सूचना मिलने पर पहुंची मंडी थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए शव की शिनाख्त के प्रयास प्रारंभ कर दिए.

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाते हुए उसकी शिनाख्त करने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी. पुलिस सूत्रों की मानें तो लगभग 30 वर्षीय युवक का शव एक से दो दिन पुराना है. मृतक के कपड़े पुलिया की दूसरी तरफ रखे पाए गए हैं तथा उसकी जेब में एक निजी बस का टिकट भी मिला है. संभावना जताई जा रही है कि मृतक नहाने के लिए पानी में उतरा होगा और डूब गया होगा. गौरतलब है कुछ साल पूर्व इसी नदी में एक कार गिरने से उसमें सवार सभी लोगों की मौत हो गई थी. इस दौरान एक महिला का शव तो सैकड़ों किलोमीटर दूर मिला था.

 

Next Post

मूंग तुलाई में लापरवाही, किसान हो रहे परेशान

Wed Jul 23 , 2025
बुधनी. समर्थन केन्द्रों में मूंग तुलाई के लिए किसान अपनी ट्रैक्टर-ट्राली लेकर सुबह 4 बजे से वेयरहाउस में लाइन लगाकर खड़े हो रहे हैं. लेकिन 11 बजे तक तुलाई प्रारंभ नहीं की जा सकी. बारिश के बावजूद ट्रैक्टर-ट्राली खुले आसमान के नीचे खड़े रहे. देरी से ही सही लेकिन सरकार […]

You May Like

Play sound