​सौसर में नागपुर मार्ग पर पलटा ऑटो, बच्चे सहित चार घायल,दो गंभीर

सौसर: नागपुर मार्ग पर शिवाजी चौक के पास एक सवारियों से भरा एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए हैं। घायलों में से दो की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल छिंदवाड़ा रेफर किया गया है।

​ओवरलोडिंग बनी हादसे की वजह

​प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार, ऑटो चालक ने क्षमता से अधिक यात्रियों को बिठा रखा था। ओवरलोडिंग के कारण शिवाजी चौक के पास चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और ऑटो बीच सड़क पर ही पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत सौसर के सिविल अस्पताल पहुँचाया गया।

​घायलों में ९ साल का बच्चा भी शामिल

​घायलों में दो लोग निमनी और दो लोधीखेड़ा के निवासी बताए जा रहे हैं। गंभीर रूप से घायलों में एक ९ वर्षीय मासूम बच्चा भी शामिल है, जिसे बेहतर और उचित इलाज के लिए डॉक्टरों ने छिंदवाड़ा जिला अस्पताल भेज दिया है।

सौसर ​पुलिस कर रही है घटना की जांच –

घटना की सूचना मिलते ही सौसर पुलिस ने मौके पर पहुँचकर स्थिति को संभाला। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Next Post

भोपाल के अस्पताल से लापता 6 साल का अंश मथुरा में मिला, पातालकोट एक्सप्रेस से पहुंचा था यूपी

Fri Jun 19 , 2026
भोपाल। लालघाटी स्थित मल्टी केयर अस्पताल से लापता हुआ 6 साल का मासूम अंश मैना आखिरकार उत्तर प्रदेश के मथुरा में सुरक्षित मिल गया है। मथुरा जीआरपी ने उसे बरामद कर लिया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, अंश पातालकोट एक्सप्रेस ट्रेन से मथुरा पहुंचा था। अंश अपनी बीमार मां से मिलने […]

You May Like