कैफे में तोडफोड कर दहशत फैलाने वाले 5 गिरफ्तार

भोपाल।मिसरोद थाना पुलिस ने कैफे में तोडफोड कर दहशत फैलाने वाले नकाबपोशो का पर्दाफाश किया. पुलिस ने पांच आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार किया है, अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. आरोपी जिन वाहनों से कैफे में आए थे, उन्हें भी जब्त कर लिया गया है. इसके साथ ही वारदात में उपयोग किए गए डंडे सहित हथियार भी बरामद कर लिए गए है. पुलिस ने सेज यूनीवर्सिटी के छात्रों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद का मामले में खुलासा किया है. सेज माइल्सटोन मिसरोद स्थित कैफे में करीबन दो दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने तोडफोड कर कर्मचारियो के साथ मारपीट की थी.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 18 नवंबर को सेज माइल्सटोन स्थित मैजिक स्पॉट कैफे में करीबन दो दर्जन हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने तोडफोड कर कर्मचारियो के साथ मारपीट की थी.

फरियादी सक्षम गोस्वामी (22) ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. फरियादी ने संदेहियों के नाम पुलिस को बताए. सक्षम ने बताया कि आरोपियों ने अपने हाथो मे डंडा और तलवार लेकर गाली गलौच करते हुए वारदात की.

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीव्ही कैमरों के फुटेजो की खंगालते हुए आरोपियों की पहचान की. सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों की पहचनान ओम सिह गहरवार उर्फ ऋषभ (20) अभिलाष मारन (26) योगी उर्फ योगेन्द अमराते (20) देवांश सिंह (21)बासु गुप्ता (20) के रूप में की गई है. अन्य आरोपियों की तलाश पुलिस की टीम कर रही है.

Next Post

स्कूल की प्रिंसिपल पर छात्र को पीटने का आरोप, पिता की शिकायत पर प्रकरण दर्ज

Thu Nov 20 , 2025
भोपाल। ईदगाह हिल्स में एक स्कूल की प्रिंसिपल पर 6वीं कक्षा के छात्र की बुरी तरह पिटाई करने का मामला सामने आया है. मासूम छात्र के साथ हुई इस तरह की पिटाई से वह बेहोशी की हालत में पहुंच गया. स्कूल से ही परिजनों को फोन पर सूचना दी गई. […]

You May Like