बूथ से आईडीए ग्राउंड तक पहुंचेगी ‘सेवा ज्योति’, सात को निकलेगी बाइक रैली

इंदौर. भाजपा 7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति संकल्प यात्रा’ के जरिए शहर के सभी विधानसभा क्षेत्रों को एक साथ जोड़ेगी. इसकी शुरुआत बूथ स्तर से होगी. कार्यकर्ता लाभार्थियों को साथ लेकर बाइक से पहले वार्ड, फिर मंडल और विधानसभा स्तर पर पहुंचेंगे. यहां से रैलियां विजय नगर स्थित आईडीए ग्राउंड पहुंचेंगी. प्रत्येक विधानसभा से एक-एक मशाल ज्योति भी लाई जाएगी.

बुधवार 7 अक्टूबर सुबह 10 बजे आईडीए ग्राउंड पर सभी विधानसभा क्षेत्रों से कार्यकर्ताओं का एकत्रीकरण होगा. इसके बाद ‘विजय संकल्प सभा सम्मेलन’ आयोजित किया जाएगा. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली जुड़कर संबोधित करेंगे और कार्यकर्ताओं को विकसित भारत का संकल्प दिलाएंगे. आयोजन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के शामिल होने की भी संभावना है. कार्यकर्ता भाजपा के झंडे और तख्तियां लेकर रैली में शामिल होंगे. भाजपा नगर अध्यक्ष के अनुसार 7 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं. इसी अवसर पर ‘सेवा ज्योति संकल्प यात्रा’ और संकल्प सभा का आयोजन किया जा रहा है.

श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा स्थल पर स्थापित होगी मशाल…

सम्मेलन के बाद सभी विधानसभा क्षेत्रों से लाई गई मशाल ज्योतियों को लेकर कार्यकर्ता पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा स्थल तक जाएंगे. यहां ‘सेवा ज्योति मशाल’ स्थापित की जाएगी. नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने नव भारत को बताया कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कश्मीर से धारा 370 हटाने के लिए यात्रा निकाली थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धारा 370 हटाकर उनके संकल्प को पूरा किया है. इसी क्रम में यह आयोजन किया जा रहा है.

Next Post

ग्वालटोली में दो बाइकों की भिड़ंत, 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत

Sun Oct 4 , 2026
नीमच। शहर के ग्वालटोली क्षेत्र में रविवार को दो बाइकों की भिड़ंत में 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा ग्वालटोली स्थित बालाजी मंदिर के सामने हुआ। मृतक की पहचान ग्राम बामनिया निवासी कारूलाल भील के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार कारूलाल भील बाइक से किस्त जमा […]

You May Like