ग्वालटोली में दो बाइकों की भिड़ंत, 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत

नीमच। शहर के ग्वालटोली क्षेत्र में रविवार को दो बाइकों की भिड़ंत में 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा ग्वालटोली स्थित बालाजी मंदिर के सामने हुआ। मृतक की पहचान ग्राम बामनिया निवासी कारूलाल भील के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार कारूलाल भील बाइक से किस्त जमा कराने के लिए नीमच आया था। इसी दौरान बालाजी मंदिर के सामने उसकी बाइक की सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कारूलाल गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद उसे तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना की सूचना मिलने पर परिजन भी जिला चिकित्सालय पहुंचे।

रविवार सुबह पुलिस ने जिला चिकित्सालय में मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों बाइकों की भिड़ंत किन परिस्थितियों में हुई और हादसे का कारण क्या रहा, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस जांच के बाद दुर्घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Next Post

ब्रेन स्ट्रोक के एक घंटे में 90 प्रतिशत से ज्यादा सुधार, जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने बचाई बुजुर्ग की जान

Sun Oct 4 , 2026
नीमच। जिला अस्पताल नीमच में चिकित्सकों की तत्परता और समय पर मिले उपचार से 60 वर्षीय बुजुर्ग की जान बच गई। आदित्य स्टेट निवासी महेश कुमार गहलोत को शनिवार सुबह अचानक ब्रेन स्ट्रोक आया। शरीर के बाएं हिस्से में कमजोरी, आवाज लडख़ड़ाने और हाथ-पैर में हरकत बंद होने जैसे लक्षण […]

You May Like