मेडिकल दुकानों में पोस्टर लगाकर फैलाई जा रही जागरूकता

जबलपुर: ड्रग एवं कैमिस्ट संघ की पहल पर जबलपुर के कई मेडिकल स्टोर्स पर पोस्टर चिपकाए गए हैं, जिसमें लिखा है कि 2 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सर्दी-खांसी की दवाईयों का विक्रय नही किया जाता है। ये दवाईयां केवल चिकित्सक के प्रिस्क्रिप्शन पर ही दी जाएंगी।

इसके साथ ही शहर के अलग-अलग स्थानों में भी पोस्टर लगाए गए और जागरूकता फैलाई गई कि बिना डॉक्टर की सलाह के बच्चों के लिए कोई भी कफ सिरपन लें और जबलपुर के सभी मेडिकल संचालकों से अपील की गई कि प्रतिबंधित सिरप को सिरे से खारिज किया जाए। गौरतलब है कि छिंदवाड़ा जिले में कोल्ड्रिफ सिरप के सेवन से किडनी फेल होने की वजह से हुई 19 मासूम बच्चों की मौतों के बाद जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है।

Next Post

बैतूल जिला अस्पताल में बंद पड़ा टोकन सिस्टम, मरीजों को घंटों कतार में झेलनी पड़ रही परेशानी

Fri Oct 10 , 2025
बैतूल: जिला अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए शुरू किया गया क्यू मैनेजमेंट टोकन सिस्टम अब महीनों से बंद पड़ा है। डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं पर लाखों रुपये खर्च करने के बावजूद हालात जस के तस हैं। मरीजों को पर्ची बनवाने से लेकर डॉक्टर को दिखाने और दवा लेने तक […]

You May Like