
शाहगंज. पुलिस ने वन्य प्राणियों का शिकार करने वाले आरोपी के पास से अवैध हथियार व कारतूस जप्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी दिनेश सिंह चौहान को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम खटपुरा का आमिर खान अपने खेत में बने टपरे में वन्य प्राणियों का शिकार करता है और उसके पास अवैध हथियार भी रखे हैं. सूचना पर जब पुलिस आमिर खान के कोली वाले खेत पर बने टापरे के पास पहुंची जो वहां आमिर खान पिता वासिद खान निवासी ऐशबाग रोड बरखेड़ी भोपाल, हाल मुकाम ग्राम खटपुरा को घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया. आरोपी के कब्जे से 5 जिंदा कारतूस व 2 12 बोर बंदूक जप्त की. आरोपी के पास बंदूकों व कारतूसों को रखने के वैध कागजात नहीं थे. पुलिस ने आरोपी का कृत्य धारा 25,27 आम्र्स एक्ट के तहत् गिरफ्तार कर कार्यवाही की. बताया जाता है कि आरोपी के विरुद्ध थाना तलैया भोपाल में वर्ष वन्य प्राणी अधिनियम के तहत मामला दर्ज है. पुलिस अवैध शिकार करने वाले आरोपी से अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ करने में जुटी है.
