चार्टर्ड बस का हुआ स्टेरिंग फेल,बड़ी दुर्घटना टली

सागर। भोपाल से सागर आ रही चार्टर्ड बस क्रमांक 09 डीके 7263 आज बुधवार दोपहर तीन बजे के आसपास भोपाल सागर मार्ग पर सीहोरा के पास ठाकुर बाबा मंदिर के समीप ओवरटेक करते समय स्टेरिंग फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर खेत में जा घुसी। गनीमत रही बस में यात्रा कर रहे यात्रियों को चोट नहीं आई। सीहोरा पुलिस चौकी प्रभारी रामावतार धाकड़ स्टाफ के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और यात्रियों को बस से निकलकर सुरक्षित स्थान पर रवाना किया। इसी दौरान एक निजी बैंक भोपाल के प्रबंधक ओंकार तिवारी जो कि बोलेनो कार से भोपाल की ओर जा रहे थे , बस की चपेट में आने से बाल बाल बचे। उन्हें भी चोट नहीं आई। वह भी सकुशल भोपाल निकले।

Next Post

शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव पर 5000 का जुर्माना

Wed Aug 13 , 2025
मंदसौर। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भालोट के शिक्षक कमल सिंह तोमर की याचिका पर इंदौर उच्च न्यायालय ने शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव, वल्लभ भवन भोपाल पर 5000 रुपए का अर्थदंड लगाया है। मामला वर्ष 2018 में मिलने वाली क्रमोन्नति में विभागीय लापरवाही व विलंब से जुड़ा है। उत्कृष्ट कार्य […]

You May Like