गुमशुदा मंत्री का पोस्टर चिपका, गरमाई सियासत

इंदौर। प्रदेश के मंत्री विजय शाह के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए गए कथित आपत्तिजनक बयान के बाद से मंत्री की सार्वजनिक रूप से अनुपस्थिति को लेकर कांग्रेस ने उन्हें गायब करार देते हुए गुमशुदगी के पोस्टर शहर भर में चस्पा कर दिए हैं।

कांग्रेस नेताओं विवेक खंडेलवाल और गिरीश जोशी ने बताया कि मंत्री विजय शाह न तो हाल ही में इंदौर में हुई कैबिनेट बैठक में शामिल हुए और न ही किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में नजर आए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार उन्हें बचा रही है, जबकि मंत्री के बयान पर देशभर में विरोध हुआ है। सड़क के डिवाइडर पर लगाए गए पोस्टरों में लिखा हैं, गुमशुदा की तलाश, ढूंढकर लाने वाले को मिलेगा उचित इनाम। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी है कि जब तक विजय शाह का इस्तीफा नहीं होता, पार्टी आंदोलन जारी रखेगी। नेताओं ने यह भी कहा कि एक मंत्री का इस तरह लापता होना, प्रदेश के गृह विभाग की निष्क्रियता दर्शाता है।

Next Post

बोलेरो को बचाने के चक्कर में पिकअप वाहन पलटा, दो दर्जन बाराती घायल

Sat May 24 , 2025
सिंगरौली। जिला मुख्यालय से तकरीबन 10 किलोमीटर दूर स्थित नौगई-गड़हरा मुख्य मार्ग पर आज दिन शनिवार की सुबह तकरीबन 11 बजे बारात से वापस आ रही पिकअप वाहन बोलेरो को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गया है। इस घटना में दो दर्जन से ऊपर बाराती घायल हो गये। […]

You May Like