कार सवार दंपती व मासूम पर डंडे से हमले की कोशिश

इंदौर:एरोड्रम थाना क्षेत्र में बांगड़दा रोड पर एक बदमाश ने कार में बैठे दंपती और उनकी दो वर्षीय बच्ची को डंडे से डराने धमकाने की कोशिश की. घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान कर दबिश दी, लेकिन वह फरार मिला.पुलिस के मुताबिक उज्जैन के नागदा निवासी अंकित सैनी अपनी पत्नी संध्या और दो साल की बेटी के साथ रिश्तेदार को शादी का कार्ड देने बांगड़दा इलाके में आए थे.

इसी दौरान कालका माता मंदिर चौराहे पर एक युवक ने उनकी कार रोक ली और हाथ में डंडा लेकर खड़ा हो गया. आरोपी ने कार से टक्कर लगने का आरोप लगाते हुए विवाद शुरू कर दिया. इस दौरान कार में बैठी महिला घबरा गई और हाथ जोड़कर आरोपी से जाने देने की गुहार लगाती रही. लेकिन, आरोपी लगातार डंडा दिखाकर धमकाता रहा. घटना के दौरान परिवार ने कार के अंदर से पूरा वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी की पहचान मंगल शर्मा, निवासी दुर्गा कॉलोनी के रूप में की. पुलिस टीम ने उसके घर दबिश दी, लेकिन आरोपी मौके से फरार मिला. जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी इस तरह के विवाद जानबूझकर खड़ा करता है और राह चलते वाहन चालकों को डराकर पैसे वसूलने की कोशिश करता है. फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.

Next Post

ई-रिक्शा फैक्ट्री में आग लगी, बड़ा हादसा टला

Mon Apr 27 , 2026
इंदौर: लसूड़िया इलाके में रविवार दोपहर ई रिक्शा निर्माण कारखाने में आग लग गई. वहीं एरोड्रम क्षेत्र में भी एक शोरूम के बाहर केबल में आग भड़क उठी. दोनों घटनाओं में दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया. लसूड़िया क्षेत्र में ऑटो शोरूम के पीछे बने कंपाउंड स्थित […]

You May Like