ई-रिक्शा फैक्ट्री में आग लगी, बड़ा हादसा टला

इंदौर: लसूड़िया इलाके में रविवार दोपहर ई रिक्शा निर्माण कारखाने में आग लग गई. वहीं एरोड्रम क्षेत्र में भी एक शोरूम के बाहर केबल में आग भड़क उठी. दोनों घटनाओं में दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया.
लसूड़िया क्षेत्र में ऑटो शोरूम के पीछे बने कंपाउंड स्थित ई रिक्शा मैन्युफैख्रिंग यूनिट में अचानक आग भड़क गई. देखते ही देखते धुआं दूर तक फैल गया, जिससे आसपास अफरा तफरी मच गई. मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी. सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक टैंकर पानी की मदद से आग पर काबू पाया. प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. आग फैक्ट्री के अंदर तक फैल गई थी, हालांकि समय रहते काबू पा लेने से बड़ा नुकसान टल गया.

एक अन्य शोरूम के बाहर लगे केबल में भी लग गई आग
इसी दौरान एरोड्रम क्षेत्र के 60 फीट रोड स्थित एक शोरूम के बाहर लगे केबल में भी आग लग गई. चिंगारी से शुरू हुई आग कुछ ही देर में अंदर तक पहुंच गई. आसपास मौजूद लोगों ने पहले खुद आग बुझाने का प्रयास किया, बाद में दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग पर नियंत्रण पाया. दोनों ही घटनाओं में कोई जनहानि नहीं हुई है. फायर ब्रिगेड ने एहतियात के तौर पर आसपास के क्षेत्र की जांच भी की है.

Next Post

अंबानी परिवार ने किया रिहाना का भव्य स्वागत, विदेशी स्टार पर चढ़ा भारतीय संस्कृति का रंग

Mon Apr 27 , 2026
पॉप स्टार और बिजनेसवुमन रिहाना भारत में आई हुईं हैं। मुंबई में उनके प्रवास के दौरान, उन्हें अंबानी परिवार द्वारा एक ‘इंटीमेट लंच’ के लिए आमंत्रित किया था। यह मुलाकात व्यावसायिक रूप से बेहद खास है। वैश्विक पॉप स्टार और बिजनेसवुमन रिहाना का भारत में आई हुईं हैं। मुंबई में […]

You May Like