दो पक्षों में खूनी संघर्ष, चले हथियार, 9 घायल

जबलपुर: कटंगी थाना अंतर्गत रामबाग बेलखाडू में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर धारदार हथियार, कुल्हाडी, डंडे से हमला कर दिया। जिसमें नौ लोग घायल हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट पर दोनों पक्षों के खिलाफ काउंटर केस दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक रविवार को श्रीमति रश्मि प्रजापति 44 वर्ष निवासी रामबाग बेलखाडू ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि कपिल पटेल, अमन पटेल पुराने विवाद को लेकर हाथ में डण्डा, धारदार हथियार लेकर घर के अंदर कमरे में घुस गए और लडक़े अरूण, वरूण, ससुर रघुनाथ पर हमला कर दिया।

उसे एवं उसके जेठ, उसकी जेठानी एवं बेटी के साथ भी हाथ मुक्को से मारपीट की। आशुतोष पटेल, जित्तू पटेल, डब्बू महाराज तथा मिलन पटेल, अमरजीत आ कर मारपीट कर चोट पहुंचा दी एवं जान से खत्म करने की धमकी देते हुये भाग गये। वही अमन पटेल 21 वर्ष निवासी मोहास ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि पुराने विवाद पर अरूण अपने घर से डण्डा एवं उसका भाई वरूण हाथ में कुल्हाडी लेकर आये और विवाद करने लगे। इसी दौरान अरूण के पिता राजेश भी आ गए। अरूण ने डंडे से हमला कर उसे चोट पहुंचा दी। उसके पिता राममिलन बीच बचाव करने आये तो वरूण ने जान से मारने की नीयत से कुल्हाडी से हमला कर उसके पिता के सिर में चोट पहुंचा दी। राजेश ने उसके मुंह में मुक्का मारकर चोट पहुंचा दी।

Next Post

सात चाकुओं के साथ पांच गिरफ्तार

Mon Jan 19 , 2026
जबलपुर: चार थानों की पुलिस ने पांच चाकूबाजों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पांच चाकू जब्त किए गए है। यह कार्रवाईयां पनागर, घमापुर, कोतवाली, लार्डगंज पुलिस ने की है। जानकारी के मुताबिक पनागर पुलिस ने आवास पड़रियामें दबिश देकर सुंदर गौड़ पिता दिलीप गौड़ 22 वर्ष निवासी आवास […]

You May Like