
छिंदवाड़ा। जिले की परासिया विधानसभा क्षेत्र में किडनी इन्फेक्शन से बच्चों की लगातार हो रही मौत के मामले में सोमवार देर शाम भोपाल से आई स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीम परासिया पहुँची। टीम ने जिला कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, बीएमओ और पुलिस प्रशासन के साथ बैठक लेकर स्थिति की जानकारी ली। टीम के सदस्य डॉ. शाव्या सहलाम, डॉ शैलेंद्र सिंग राज्य महामारी विशेषज्ञ ने जिला कलेक्टर शिलेंद्र सिंह के साथ किडनी फेल जैसी गंभीर बीमारी से हुई मौत और इस बीमारी से ग्रस्त बच्चों की जानकारी निकाली जा रही है।
बताया जा रहा है कि खदान से निकल रहे दूषित पानी के कारण संक्रमण फैलने की आशंका है, हालांकि फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हुई है। विशेष जांच दल की रिपोर्ट आने के बाद ही मौतों की असली वजह स्पष्ट होगी। अब तक परासिया विधानसभा में किडनी फेल से परासिया, न्यूटन और उमरेठ में तीन बच्चों की मौत हो चुकी है।
