सीएम डॉ यादव ने अंतरराष्ट्रीय चीता दिवस की दीं शुभकामनाएं 

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को अंतरराष्ट्रीय चीता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विशेष पहल पर मध्यप्रदेश में शुरू हुई चीता परियोजना ने भारत में वन्यजीव संरक्षण के नए अध्याय की शुरुआत की थी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि प्रदेश में चीतों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है। राज्य सरकार वन्यजीवों के संरक्षण के प्रति संकल्पित हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की भूमि पर सभी जीव सुरक्षित होंगे, यह राज्य सरकार का प्रण है।

उधर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने क्रांतिसूर्य मामा टंट्या भील के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की

उन्होंने कहा कि जननायक टंट्या मामा ने ब्रिटिश हुकूमत के अत्याचारों और शोषण के विरुद्ध जनजातीय समुदाय को जागृत किया। मातृभूमि के सम्मान और स्वाभिमान के लिए उनके समर्पण और पराक्रम अनुकरणीय रहेगा। इधर,सीएम ने नौसेना दिवस पर कहा कि हर भारतवासी के लिऐ यह गर्व का अवसर है। समुद्र की विस्तारित सीमाओं तक देश की सुरक्षा के लिए समर्पित नौसेना का समर्पण वंदनीय है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रसेवा के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने वाले नौसेना के जवानों के चरणों में नमन किया।

Next Post

कुडारी में कलेक्टर ने एक बगिया मां के नाम योजना से स्वीकृत कार्य में किया पौधारोपण

Thu Dec 4 , 2025
सिवनी। कलेक्टर शीतला पटले ने जनपद पंचायत धनौरा के भ्रमण के दौरान आज जनपद पंचायत धनोरा अंतर्गत ग्राम पंचायत कुडारी के मझगवा में मनरेगा योजना अंतर्गत लाभार्थी एनआरएलएम समूह की दीदी चंद्रमुखी सोनी के 01 एकड़ निजी कृषि भूमि पर स्वीकृत एक बगिया मां के नाम कार्य का निरीक्षण किया […]

You May Like