
सिवनी। कलेक्टर शीतला पटले ने जनपद पंचायत धनौरा के भ्रमण के दौरान आज जनपद पंचायत धनोरा अंतर्गत ग्राम पंचायत कुडारी के मझगवा में मनरेगा योजना अंतर्गत लाभार्थी एनआरएलएम समूह की दीदी चंद्रमुखी सोनी के 01 एकड़ निजी कृषि भूमि पर स्वीकृत एक बगिया मां के नाम कार्य का निरीक्षण किया तदोपरांत हितग्राही के खेत मे ही पौधारोपण भी किया, श्रीमती सोनी द्वारा अपने खेत मे हाइब्रिड प्रजाति के आम के 100 पौधे रोपित कराए जा रहे हैं, जिसमें प्रावधान अंतर्गत खेत की पोल लगाकर तार फेंसिंग भी कराई गई है
कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले द्वारा योजना के प्रावधानों के अनुरूप मानक पौधे, मानक पोल एवम तार फेंसिंग लगाना पाए जाने पर सरपंच/ सचिव ग्राम पंचायत कुडारी सहित कार्य मे संलग्न समस्त अमले की प्रसंशा की, योजना क्रियान्वयन हेतु की गई प्लानिंग के संबंध में भूपेंद्र सिंह राजपूत अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी धनोरा द्वारा कलेक्टर महोदया को विस्तृत जानकारी देते हुए योजना की प्रगति से अवगत कराया।
कलेक्टर ने समूह की महिलाओं से संवाद कर फलोधान के साथ साथ मल्टी क्रॉपिंग कर खेती को अधिक लाभकारी बनाने की सलाह दी, ग्राम की महिलाओं से संवाद व योजना के क्रियान्वयन की तैयारियों व दिए गए तकनीकी प्रशिक्षण की सराहना की। एवं अधिक से अधिक महिलाओं को इस योजना से जुड़ने की अपील की
जनपद धनोरा क्षेत्र में स्व सहायता समूहों की कुल 100 महिला हितग्राहियों को इस प्रकार के लाभ मनरेगा योजना से दिए जा रहे है।
भ्रमण के दौरान एसडीएम घंसौर, सीईओ जनपद धनोरा, तहसीलदार धनोरा, बीडीओ , एपीओ मनरेगा धनोरा,सहायक यंत्री उपयंत्री पंचायत सरपंच,सचिव ग्राम रोजगार सहायक सहित शासकीय अमला उपस्थित रहा।
