गुना: खदान में दबने से दो लोगों की मौत

फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के कलोरा गांव की घटना

 

गुना जिले में मिट्टी की खदान धंसकने की घटना में दो लोगों की मौत हो गई। हादसा फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम कलोरा में हुआ है। जानकारी सामने आई है कि शुक्रवार दोपहर करीब 3.30 बजे कलोरा निवासी 40 वर्षीय संजय धाकड़ और एक मजदूर गुरजीत सहरिया गांव के ही तालाब से मिट्टी खोदने के लिए गए थे। दोनों गहराई में बैठकर फावड़े और गेंती से मिट्टी निकाल रहे थे। तभी तालाब की ऊंचाई पर स्थित मिट्टी की खदान धंसक गए। दोनों व्यक्ति लाल मिट्टी के नीचे दब गए। ग्रामीणों को जब तक जानकारी मिली दोनों बुरी तरह घायल हो चुके थे। दोनों घायलों ग्रामीण शाम लगभग 5 बजे तक जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि खदान में बड़े-बड़े पत्थर और कंकड़ फंस हुए थे, जिनकी चोट लगने से संजय धाकड़ और गुजरती सहरिया की मौत हुई है। संजय धाकड़ मिट्टी खोदने के लिए गुरजीत सहरिया को मजदूरी पर ले गया था। काफी देर बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद फतेहगढ़ थाना पुलिस ने दोनों मृतकों के शव गुना जिला अस्पताल पहुंचा दिए। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

Next Post

मध्यप्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान

Fri Feb 28 , 2025
भोपाल, 28 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के प्रमुख शहरों का आज का तापमान इस प्रकार रहा । शहर अधिकतम न्यूनतम ( डिग्री सेल्सियस में ) भोपाल …………34.3……..18.8 इंदौर …………. 35.0………20.2 ग्वालियर……….33.6……. .17.9 जबलपुर………..34.6……….17.0 रीवा ……………33.8………18.8 सतना ………….33.4………17.6 Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like