खड़े ट्रक से टकराया केले से भरा आयशर, चालक-क्लीनर की मौत

इंदौर: कनाडिया थाना क्षेत्र में बिचोली हाप्सी ब्रिज पर बुधवार देर रात सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। केले से भरा आयशर वाहन हाईवे पर खड़े ट्रक से पीछे से टकरा गया, जिससे चालक और क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई।पुलिस के मुताबिक आयशर वाहन राऊ से देवास की ओर जा रहा था। बिचोली हाप्सी ब्रिज के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के समय ट्रक पर जेसीबी मशीन खड़ी थी।

टक्कर इतनी तेज थी कि आयशर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दोनों लोग केबिन में फंस गए। हादसे में चालक रमेश उर्फ राजेश पिता फूलचंद गोयल निवासी बड़वानी और क्लीनर राजू उर्फ राजेश निवासी बोधवाड़ा, धार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन जेसीबी और क्रेन की मदद से काफी मशक्कत के बाद दोनों शव बाहर निकाले। प्रारंभिक जांच में देर रात अंधेरा होने के कारण सड़क पर खड़ा ट्रक और जेसीबी दिखाई नहीं देने की बात सामने आई है। पुलिस ने ट्रक और जेसीबी को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

Next Post

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 40.70 लाख की ठगी, गुजरात गैंग का फरार आरोपी गिरफ्तार

Thu Mar 12 , 2026
इंदौर: क्राइम ब्रांच ने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर सीनियर सिटीजन से 40 लाख 70 हजार रुपए की ऑनलाइन ठगी करने वाली गुजरात की अंतर्राज्यीय गैंग के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी लोगों को पुलिस, सीबीआई अधिकारी बनकर डराते थे और सुप्रीम कोर्ट के फर्जी दस्तावेज भेजकर […]

You May Like