नकाबपोश ले गए 30 हजार नगद, मोबाइल

खाद कीट नाशक दवा दुकान में वारदात

जबलपुर। पाटन थाना अंतर्गत ग्राम उमरिया रोड किनारे स्थित खाद्य-कीटनाशक दवा दुकान में नकाबपोश चोरों ने धावा बोलते हुए नगदी 30 हजार रूपए समेत मोबाइल पार कर दिया। यह वारदात सीसीटीव्ही कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने प्रकरण पर अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक राहुल साहू निवासी  ग्राम उमरिया  का कृषि संबंधी दवाओ का व्यापार करता है जिसकी उमरिया में रोड किनारे खाद एवं कीट नाशक दवा विक्रय की दुकान है। बीती रात्रि 08.00 बजे दुकान बंद कर घर चला गया था  सुबह 5: 30 बजे पहुंचा तो सामने की दोनो शटर टूटी हुयी थी  काउंटर में रखा  मोबाईल, नगदी 30 हजार रूपये गायब थे। दुकान में लगे कैमरा चैक करने पर पता चला कि अज्ञात तीन व्यक्ति जो मुंह में कपडा बांधे थे रात्रि में 2.40 बजे शटर तोडकर चोरी किये है।

Next Post

पार्लर-कार में तोडफ़ोड़ कर मचाया आतंक

Thu Jan 2 , 2025
युवक ने महिला को धमकाया, दर्ज हुई एफआईआर जबलपुर। रांझी थाना अंतर्गत जैन मंदिर के सामने पार्लर खाली कराने की बात पर उपजे विवाद पर एक युवक ने जमकर आतंक मचाते हुए पहले तो महिला को धमकाया फिर पार्लर और कार में तोडफ़ोड़ कर दी। जिसके बाद पीडि़ता ने थाने […]

You May Like