जेके टायर के पूर्व वाइस प्रेसीडेंट एचआर पी. कुलकर्णी का कार्डियक अरेस्ट से ग्वालियर में निधन

ग्वालियर: जेके टायर के पूर्व वाइस प्रेसीडेंट एचआर और वर्तमान में धार पीथमपुर में वीवा फैशन कंपनी के वाइस प्रेसीडेंट एचआर पी. कुलकर्णी का ग्वालियर में कार्डियक अरेस्ट से दुखद निधन हो गया। कुलकर्णी कॉर्पोरेट जगत और विशेष रूप से मानव संसाधन के क्षेत्र में बेहद सम्मानित और अनुभवी व्यक्तित्व थे। उनके निधन की खबर मिलते ही उद्योग जगत, जेके टायर प्रबंधन और वीवा फैशन कंपनी में शोक की लहर है।

कुलकर्णी गत रोज किसी न्यायालय के प्रकरण के चलते ग्वालियर आये थे और इसके बाद वह आज सुबह जेके टायर फैक्ट्री में अपना कोई पुराना मामला निपटाने गये थे। फैक्ट्री से लौटते समय उन्हें पुरानी छावनी पर अचानक ह्रदयघात हुआ। जिसके बाद उन्हें अपोलो अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कुलकर्णी के निधन के बाद उद्योग जगत में शोक की लहर है। कुलकर्णी बेहद ही गुणी और हंसमुख स्वभाव के थे और उनका उद्योग जगत में काफी नाम था। वह जेके टायर हरिद्वार के प्लांट के भी डायरेक्टर रहे थे। इसके अलावा उन्होंने सीमेंट उद्योग सहित कई उद्योग घरानों में अपनी सेवायें दी थी।

Next Post

रियाद हवाई अड्डा हमला : मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 12, तीन सौ से अधिक घायल

Sun Oct 11 , 2026
रियाद, 11 अक्टूबर (वार्ता) सऊदी अरब की राजधानी स्थित किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार हुए हूतियों के भयावह हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 पहुंच गई है और घायलों की संख्या 300 पार कर गई है। सऊदी अरब के नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (जीएसीए) के अनुसार, मृतकों […]

You May Like

Play sound