रियाद हवाई अड्डा हमला : मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 12, तीन सौ से अधिक घायल

रियाद, 11 अक्टूबर (वार्ता) सऊदी अरब की राजधानी स्थित किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार हुए हूतियों के भयावह हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 पहुंच गई है और घायलों की संख्या 300 पार कर गई है।
सऊदी अरब के नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (जीएसीए) के अनुसार, मृतकों में चार सऊदी नागरिकों के अलावा बंगलादेश के दो तथा अमेरिका, मिस्र, जोर्डन, सीरिया, फिलिस्तीन और सूडान का एक-एक नागरिक शामिल है। हमले में 309 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कई की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।
सऊदी नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन के प्रवक्ता तुर्की अल-मालिकी ने पुष्टि की है कि यह हमला यमन के हूती विद्रोहियों के यात्री टर्मिनल को निशाना बनाकर किया गया था। उन्होंने चेतावनी दी कि गठबंधन सेना इस हमले का ‘निर्णायक जवाब’ देगी। अल-मालिकी ने यह भी बताया कि गठबंधन सेनाओं ने अल-खर्ज प्रांत में हूतियों की दागी गई एक बैलिस्टिक मिसाइल और पूर्वी प्रांत में एक ड्रोन को हवा में ही रोक कर नष्ट कर दिया है।
इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि अमेरिका हूतियों के खिलाफ सऊदी अरब के सैन्य अभियानों में शामिल हो सकता है। अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री ट्रंप ने कहा, “हम इस स्थिति का आकलन कर रहे हैं और जल्द ही कोई फैसला लेंगे।”
घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाके के समय हवाई अड्डे के पैसेंजर टर्मिनल पर अफरा-तफरी मच गई थी और लोगों को तुरंत बाहर निकाला गया।
हमले के बाद सुरक्षा कारणों से रियाद आने-जाने वाली तमाम उड़ानों को रद्द कर दिया गया है या मार्ग बदल दिया गया है। कुवैत एयरवेज सहित कई अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस ने अपनी सेवाएं स्थगित कर दी हैं, जबकि एयर इंडिया, फ्लाईदुबई और लुफ्थांसा जैसी कंपनियों ने हूतियों की धमकियों के चलते पहले ही उड़ानें बंद कर दी थीं। अमेरिका, कनाडा, जर्मनी और स्पेन के दूतावासों ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी कर हवाई अड्डे की ओर न जाने की सलाह दी है।

.....

Next Post

चेंबर ऑफ कॉमर्स ने ‘माधव प्लाजा’ के संबंध में जीडीए अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

Sun Oct 11 , 2026
ग्वालियर:मप्र चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधि मण्डल ने ग्वालियर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन भदौरिया से जीडीए कार्यालय में भेंट की और उन्हें ‘माधव प्लाजा’ में दुकानों की रजिस्ट्री के अवसर पर माँगे जा रहे ब्याज के संबंध में हितग्राहियों की परेशानियों पर विस्तृत ज्ञापन सौंपा । प्रतिनिधि […]

You May Like

Play sound