भारत से बाहर विस्तार की तैयारी में टाटा मोटर्स

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल लिमिटेड और टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक शैलेश चंद्रा ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका में हमारी वापसी एक महत्वपूर्ण पड़ाव है।

भारतीय ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर टाटा मोटर्स ने बुधवार को घोषणा की कि उसने छह साल बाद दक्षिण अफ्रीका के यात्री वाहन बाजार में फिर से प्रवेश किया है। कंपनी ने तीन एसयूवी और एक एंट्री-लेवल की कॉम्पैक्ट हैचबैक लॉन्च की है। टाटा मोटर्स ने दक्षिण अफ्रीकी बाजार में पंच (कॉम्पैक्ट एसयूवी), कर्व (कूप इंस्पायर्ड एसयूवी), टियागो (हैचबैक) और हैरियर (प्रीमियम एसयूवी) जैसे मॉडल लॉन्च किए हैं। ये सभी मॉडल पारंपरिक ईंधन (पेट्रोल-डीजल) पर आधारित हैं और सितंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल लिमिटेड और टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक शैलेश चंद्रा ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका में हमारी वापसी टाटा मोटर्स की वैश्विक यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

Next Post

अब सरकारी स्कूल में बनेंगे बच्चों के आधार कार्ड

Fri Aug 22 , 2025
जबलपुर: जिले में विद्यार्थी के लिए आधार अब विद्यालय के द्वार अभियान राज्य शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश सरकार, जबलपुर जिला प्रशासन और भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के समन्वय में सरकारी स्कूलों में छात्रों के लाभ के लिए आधार नामांकन और अपडेट शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिला प्रशासन […]

You May Like

मनोरंजन