121 एटीवीएम से अब कतार की झंझट खत्म

जबलपुर। रेलवे स्टेशनों पर अनारक्षित टिकट के लिए लंबी कतार से राहत देने जबलपुर रेल मंडल के 31 प्रमुख स्टेशनों पर 121 एटीवीएम लगाए गए हैं। जबलपुर, मदन महल, कटनी, नरसिंहपुर, सतना, रीवा, मैहर, सागर सहित अन्य स्टेशनों पर यात्री इन मशीनों से गंतव्य और टिकट का प्रकार चुनकर यूपीआई, क्यूआर कोड व मोबाइल भुगतान के जरिए स्वयं टिकट निकाल सकते हैं।

इससे काउंटर की कतार और खुले पैसों की परेशानी दोनों से छुटकारा मिलेगा। डीआरएम कमल कुमार तलरेजा के निर्देशन और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शशांक गुप्ता के नेतृत्व में वाणिज्य विभाग द्वारा यात्रियों को एटीवीएम के उपयोग के लिए जागरूक किया जा रहा है। मशीनों पर यात्रियों की मदद के लिए फैसिलिटेटर भी तैनात हैं। रेलवे के अनुसार डिजिटल टिकटिंग को बढ़ावा देने से यात्रियों का समय बचेगा और स्मार्ट टिकटिंग व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

Next Post

अमरकंटक-नर्मदा समेत 26 ट्रेनों में एलएचबी कोच

Sat Sep 12 , 2026
जबलपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों की संरक्षा और आराम को ध्यान में रखते हुए 26 ट्रेनों के 34 रैक में आधुनिक एलएचबी कोच की सुविधा उपलब्ध कराई है। इनमें दुर्ग-भोपाल अमरकंटक एक्सप्रेस, बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस, बिलासपुर-भगत की कोठी, बिलासपुर-बीकानेर, बिलासपुर-बक्सर, बिलासपुर-एर्णाकुलम, बिलासपुर-चेन्नई, बिलासपुर-पुणे, रायपुर-कोरबा, बिलासपुर-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, दुर्ग-निजामुद्दीन […]

You May Like