बाघ के हमले में वृद्ध की मौत, डेढ़ महीने में 6 जनहानि 

उमरिया। पनपथा वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम चन्सुरा में गुरुवार सुबह 60 वर्षीय अन्नू रजक की बाघ के हमले में मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार अन्नू रजक सुबह अपने घर के समीप जंगल में महुआ फूल एवं डोरी बीनने गए थे। इसी दौरान उन पर बाघ ने हमला कर दिया। गश्त के दौरान वनकर्मियों को घटनास्थल के पास मृतक का जूता एवं घसीटने के निशान मिले। तलाश करने पर शव बरामद हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार घटनास्थल के आसपास बाघ भी मौजूद था। बाद में वन विभाग ने हाथियों की सहायता से स्थिति को नियंत्रित कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

इस घटना के साथ ही पनपथा क्षेत्र में मानव-वन्यजीव संघर्ष को लेकर चिंता और गहरा गई है। जानकारी के अनुसार बीते लगभग डेढ़ महीने में लगभग 10 किलोमीटर के दायरे में 6 लोगों की मृत्यु वन्यजीव हमलों से हुई है। इनमें कुदरी निवासी रज्जू कोल, ममता यादव, खेरवा टोला की फूलबाई पाल, झलवार के फूलबाई गौड़, कल्याण सिंह तथा अब चन्सुरा के अन्नू रजक शामिल हैं।

Next Post

केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का 'छात्रों की गूंज' अभियान

Thu Jun 25 , 2026
इंदौर।  देश में नीट सहित कई परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और घोटालों के विरोध में कांग्रेस ने राष्ट्रव्यापी ‘छात्रों की गूंज’ अभियान शुरु किया है। विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा कोटा से शुरू किया गया उक्त आंदोलन अगले 40 दिनों तक देश के 28 प्रमुख शहरों में चलाया […]

You May Like