सतना: कोरिगवां गांव में 46 वर्षीय शेषमणि विश्वकर्मा ने मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली.दो महीने की विवेचना के बाद पुलिस ने उसकी पत्नी क्रांति और उसके प्रेमी विजयकांत को गिरफ्तार कर लिया. पत्नी द्वारा विकलांगता का ताना देने और प्रेमी से संबंधों को लेकर लगातार अपमानित किए जाने से शेषमणि टूट चुका था।
5 जून को देवी दर्शन के दौरान क्रांति ने अपशब्द कहे, जिसके अगले दिन शेषमणि ने फांसी लगा ली. पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा है.
