दो साल से फरार चोरी का आरोपी गिरफ्तार

सिंगरौली : बरगवां थाना पुलिस ने चोरी के मामले में करीब दो वर्ष से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
जानकारी अनुसार फरियादी बलराम सिंह बैस निवासी परसोहर ने विगत 7 सितंबर 2024 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 6 सितंबर की रात करीब 10 बजे खाना खाने के बाद वह सो गया था। रात करीब 1:30 बजे अज्ञात चोर घर में घुसकर सामान चोरी कर ले गए। मामले में बरगवां पुलिस ने अपराध के तहत धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की थी।

प्रकरण में पूर्व में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था, जबकि आरोपी रंगदेव सिंह गोंड पिता झूरई सिंह गोंड उम्र 49 वर्ष निवासी मझिगवां थाना बरगवां घटना के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक सियाज केएम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बरगवां अनिल कुमार पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा फरार आरोपी की तलाश की जा रही थी। पुलिस टीम ने आरोपी रंगदेव सिंह गोंड को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। उक्त कार्रवाई में निरीक्षक अनिल कुमार पटेल के साथ प्रआर मनोज गौतम, आर आलोक चतुर्वेदी, अरविंद यादव एवं महेश पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Next Post

नशा छोड़ें, परिवार बचाएं और बच्चों को दें बेहतर संस्कार: योगेश

Tue Sep 22 , 2026
सिंगरौली : नालसा की कार्ययोजना के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय निवास में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिंगरौली अतुल कुमार खंडेलवाल के निर्देश, सचिव मनोरम तिवारी के मार्गदर्शन तथा न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सरई निरंजना योगेश […]

You May Like