ग्वालियर से बेंगलुरु के लिए चल सकती है एक और फ्लाइट, तैयारी शुरु

ग्वालियर: ग्वालियर से पांच शहरों के लिए फ्लाइट सेवा का संचालन हो रहा है। पिछले कई महीने से मुंबई और दिल्ली के यात्री काफी तेजी से बढ़े है, लेकिन अब बेंगलुरु के भी यात्री बढऩे लगे है। इसके चलते बेंगलुरु के लिए दूसरी फ्लाइट की डिमांड भी बढऩे लगी है। अभी बेंगलुरु से दोपहर 2 बजे फ्लाइट आती है, जिससे वापसी में बेंगलुरु जाने वाले यात्री शाम तक पहुंच पाते हैं। वहीं यात्रियों की डिमांड पर अब नई फ्लाइट बेंगलुरु के लिए सुबह चलाने के लिए प्लानिंग शुरू हो गई है।

अगर सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही बेंगलुरु के लिए दूसरी फ्लाइट सुबह चल सकती है। ग्वालियर और आसपास के क्षेत्रों से काफी संया में नौकरी और बिजनेस करने वाले लोग भी लाइट सुविधा को बढ़ाना चाहते है। अभी पांचों शहरों के लिए एक- एक लाइट का संचालन होता है। बेंगलुरु के लिए अकासा की लाइट का संचालन होता है। वहीं दूसरी लाइट भी इसी कंपनी की चलाने पर जोर दिया जा रहा है।राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयरपोर्ट पर 2024 में सबसे ज्यादा यात्री 31386 मिले। इसमें मुंबई 9960 , दिल्ली 9476 और बेंगलुरु को 8794 यात्री मिले है। इस तरह अब बेंगलुरु के यात्री भी धीरे- धीरे बढ़ने लगे हैं।

Next Post

बुर्जुग दंपति की संदिग्ध मौत, दोनों लाशों को लेकर परिजन फरार

Thu Jan 16 , 2025
शिवपुरी: जिले के कोलारस अनुविभाग के रन्नौद थाना सीमा में आने वाले गांव में निवास करने वाले एक बुजुर्ग दंपत्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि परिजनों ने बॉडियो का पीएम नही कराया है और बॉडी लेकर फरार हो गए।मथना गांव के महाराज आदिवासी […]

You May Like