बादलों के डेरे के बाद तमतमाये सूर्यदेव

जबलपुर । सक्रिय मौसम प्रणालियोंं के असर से मौसम का मिजाज बदल गया है। शनिवार को बादलों ने डेरा डाला। मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जाहिर की लेकिन रविवार को मौसम ने करवट बदली और सुबह से सूर्यदेव ने उग्र तेवर दिखाने शुरू कर दिए दिन चढऩे के साथ चिलचिलाती धूप से लोगों की बेचैनी बढ़ गई। मौसम विभाग की माने तो एक नया पश्चिमी विक्षोभ 7 अप्रैल से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है। रविवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री कम रहा । न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री पर पहुंच गया। सुबह के वक्त आद्रता 55 और शाम को 29 प्रतिशत दर्ज की गई। दक्षिण-पश्चिमी हवाएं 5 से 6 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली।

मौसम विभाग की माने तो वर्तमान में एक ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण, पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में माध्य समुद्र तल से 1.5 किमी ऊँचाई तक फैला हुआ है। मध्य एवं पूर्वी भारत के ऊपर माध्य समुद्र तल से 12.6 किमी की ऊंचाई पर लगभग 204 किमी घंटा की गति से उपोष्ण पश्चिमी जेट स्ट्रीम हवाए बह रही है।

Next Post

सिंगोली पुलिस को मिली सफलता, 42 किलो अवैध मादक पदार्थ पिसा डोडाचूरा जप्त

Sun Apr 5 , 2026
सिंगोली। अवैध मादक पदार्थ तस्करो के विरूद्ध प्रदेश व्यापी नशाविरोधी अभियान के तहत सिंगोली पुलिस को 42 किलो 200 ग्राम अवैध मादक पदार्थ जप्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक […]

You May Like