दिल्ली और भोपाल में कल आसमां में लहराएगा ग्वालियर में बना तिरंगा

ग्वालियर: 79वें भारतीय स्वतंत्रता दिवस पर ग्वालियर स्थित मध्यभारत खादी संघ द्वारा बनाए गए राष्ट्रीय ध्वज से कुल 17 प्रदेशों में ध्वजारोहण होगा. इस बार इनमें दिल्ली और भोपाल भी शामिल है, जहां ग्वालियर में निर्मित ध्वज ही फहराया जाएगा.राष्ट्रीय ध्वज निर्माण के लिए देश में जो दो संस्थाएं अधिकृत हैं, उनमें ग्वालियर की मध्य भारत खादी संघ एक है. यह मध्य प्रदेश ही नहीं, बल्कि उत्तर भारत की इकलौती संस्था है, जहां राष्ट्रीय ध्वज बनाए जाते है. स्वतंत्रता दिवस पर शासकीय और अशासकीय संस्थाओंं पर जितने भी ध्वजारोहण होते हैं, उनके लिए अधिकांश ध्वज ग्वालियर से ही बनकर जाते हैं.
उत्तर भारत में सिर्फ ग्वालियर में बनता है राष्ट्रीय ध्वज
संघ के संचालक अरुण सिंह तोमर कहते है कि ग्वालियरवासी ही नही, बल्कि पूरे एमपी के लोगों के लिए यह गर्व की बात है कि जहां भी ध्वजारोहण होना होता है, वहां ऑर्डर देने की प्रक्रिया के साथ ही ग्वालियर का जिक्र जरूर होता है. उन्होंने बताया कि ध्वज निर्माण में तय मानक का धागा तैयार करने से लेकर तिरंगे में डोरी लगाने तक का काम किया जाता है. आईएसआई स्टेंडर्ड के तिरंगे देश में कर्नाटक के हुगली और ग्वालियर के केंद्र में ही बनाए जाते हैं. साल 2016 में केंद्र सरकार से आईएसआई का दर्जा हासिल करने वाली ग्वालियर की ध्वज निर्माण यूनिट मध्य भारत खादी संघ को किसी भी आकार के तिरंगे को तैयार करने में 5-6 दिन लगते हैं.

मध्य भारत खादी संघ संस्था के मंत्री राजकुमार शर्मा बताते है कि किसी भी आकार के तिरंगे को तैयार करने में उनकी टीम को 5 से 6 दिन का समय लगता है. इन दिनों हमारी यूनिट में 15 अगस्त के लिए राष्ट्रीय ध्वज तैयार किए जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि ऑर्डर इतने ज्यादा है कि पूरी यूनिट को रात और दिन काम करना पड़ रहा है. अब तक 17 राज्यों को 70 लाख रुपए के ध्वज तैयार करके भेज चुके है. अभी भी काम जारी है.

Next Post

ग्वालियर में रात से लगातार जारी तेज बारिश से जनजीवन ठप, नदी-नाले उफने, तिघरा फिर फुल

Thu Aug 14 , 2025
ग्वालियर: समूचे ग्वालियर चंबल अंचल में लगातार जारी तेज बारिश से जनजीवन ठप हो गया है। पूरी रात बरसात के बाद सुबह भी सिलसिला जारी है। तेज बारिश के चलते शहर में नदी- नालें उफान पर आ गए है। झरनों में पानी बढ़ गया है। वहीं, तिघरा डैम फिर फुल […]

You May Like