‘जनानी’ शब्द पर अमाल मलिक और मालती चाहर में जोरदार बहस

बिग बॉस 19 के नए प्रोमो में अमाल मलिक और मालती चाहर में ‘जनानी’ शब्द पर बहस हुई। फरहाना भट्ट ने भी हस्तक्षेप किया। घर में अब 9 कंटेस्टेंट्स बचे हैं।

 रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ जैसे-जैसे अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है, घर के अंदर का रोमांच और प्रतियोगियों के बीच की तनातनी उतनी ही बढ़ती जा रही है। हाल ही में शो का एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें घर के दो सदस्य, अमाल मलिक (Amaal Mallik) और मालती चाहर (Malti Chahar) के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस होते देखा जा रहा है। इस बहस में कंटेस्टेंट फरहाना भट्ट भी शामिल हो गईं, जिससे मामला और गरमा गया।

इस सप्ताह हुए नॉमिनेशन और मृदुल तिवारी के मिड-वीक एविक्शन के बाद, अब घर में बचे 9 कंटेस्टेंट्स के बीच मुकाबला काफी कड़ा हो गया है। प्रोमो देखकर लगता है कि घर में अब हर छोटी बात पर बड़ा हंगामा हो रहा है।

Next Post

बिहार के लोगों ने विकसित बिहार के लिए किया मतदान : मोदी

Fri Nov 14 , 2025
नयी दिल्ली, 14 नवंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को मिले प्रचंड बहुमत के लिए बिहार के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए शुक्रवार को कहा कि उन्होंने राजग को प्रचंड बहुमत देकर गर्दा उड़ा दिया है और अब गठबंधन उनकी उम्मीदों पर खरा […]

You May Like