कोहरे में दो बाईकें टकराईं, बेटे की मौत, मां घायल

ग्वालियर: कोहरे के बीच घाटीगांव थाना क्षेत्र के इमलिया तिराहे के मोड़ पर दो बाइकें टकरा गईं। हादसे में बाइक सवार 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें उपचार के लिए एक हजार बिस्तर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरा बाइक सवार भी हादसे में गंभीर रूप से घायल हुआ है।
रेहान खान निवासी पनिहार सुबह अपनी मां को लेकर किसी रिश्तेदार के यहां जाने के लिए बाइक से निकला था।

रेहान और उसकी मां अभी इमलिया तिराहे के मोड़ पर पहुंचे थे तभी हादसे का शिकार हो गए। जांच में पता चला है कि एक दूसरा बाइक सवार रेहान की बाइक से टकराया जिससे हादसा हुआ और मां-बेटा सड़क पर गिरकर घायल हो गए। दूसरा बाइक सवार जिसका नाम रंजीत सिंह पुत्र कुलविंदर सिंह निवासी मोहना बताया गया है वह भी बुरी तरह से घायल हुआ है। हादसे की सूचना मिलते ही घाटीगांव पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। रेहान की मौत अस्पताल ले जाते समय हुई। रेहान की मां और दूसरे बाइक सवार रंजीत का इलाज चल रहा है।

Next Post

राशिद खान करेंगे टी-20 विश्वकप में अफगानिस्तान की कप्तानी

Wed Dec 31 , 2025
काबुल, 31 दिसंबर (वार्ता) अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार को कहा कि राशिद खान आगामी टी-20 विश्व कप में 15 सदस्यीय राष्ट्रीय टीम की कप्तानी करेंगे। चयनकर्ताओं ने कंधे की चोट से उबर चुके नवीन-उल-हक को राष्ट्रीय टीम में जगह दी है वहीं गुलबदीन नायब भी आगामी टी-20 विश्व कप […]

You May Like