मकान गिरने से दो लोगों की मौत पर कलेक्टर ने मौके पर पहुंच कर ली राहत कार्यों की जानकारी

ग्वालियर: अति वर्षा के चलते शिंदे की छावनी स्थित गैंडे वाली सड़क पर एक पक्का मकान गिरने से दो लोगों के निधन की सूचना प्राप्त होने पर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने मौके पर पीड़ित परिवार को शासन प्रशासन की ओर से नियमानुसार हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

ज्ञात हो कि आज रात अति वर्षा के चलते गैंडे वाली सड़क पर दर्दनाक हादसा हुआ है जिसमें दो लोग़ मारे गए हैं। जिला प्रशासन, नगर निगम एवं पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर हैं तथा राहत एवं बचाव का कार्य जारी है। हादसे में राधा 17 साल एवं रितेश 35 साल की मौत की जानकारी प्राप्त हुई है।

Next Post

महाराष्ट्र में उमेद मॉल के निर्माण के लिए 200 करोड़ रुपये मंजूर

Wed Jul 30 , 2025
मुंबई, (वार्ता) ग्रामीण महिला उद्यमियों को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने मंगलवार को राज्य के 10 जिलों में ‘उम्मेद मॉल’ जिला बिक्री केंद्र बनाने को मंजूरी दे दी। दो सौ करोड़ रुपये के कोष से समर्थित इस पहल का उद्देश्य महिला स्वयं […]

You May Like