
ग्वालियर। कार्य में लापरवाही बरतने पर नगर निगम के सहायंक यंत्री रामसेवक शाक्य, उपयंत्री संदीप श्रीवास्तव, प्रभारी उपयंत्री जगदीश सेन, स्वास्थ्य अधिकारी दीपेन्द्र सेंगर, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी संजय कुमार शाक्य, प्रदीप कुमार, डब्ल्यूएचओ रवि खरे, सोनू मोरे को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। नगर निगम आयुक्त द्वारा जारी आदेशानुसार ग्वालियर विधानसभा अंतर्गत वार्ड 3, 4 एवं 5 में भ्रमण के दौरान सड़क, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, सीवर एवं साफ सफाई आदि समस्याओं का जायजा लिया गया। जिसमें सड़क पर जलभराव, सीवर सफाई न होना, नाला सफाई न होना, जगह जगह गंदगी मिलने आदि कार्यों में लापरवाही बरतने पर सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
