छात्रों को दी सड़क सुरक्षा की सीख पुलिस प्रशिक्षण शाला में हुआ कार्यक्रम

छतरपुर। सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देश पर जिलेभर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में थाना यातायात परिसर, पुलिस प्रशिक्षण शाला में “यातायात पाठशाला” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक बृजस्मति साकेत ने छात्र-छात्राओं से संवाद कर उन्हें यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा एवं गोल्डन आवर के महत्व की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यातायात नियमों का पालन सरल होते हुए भी अत्यंत आवश्यक है। छात्रों से आग्रह किया गया कि वे स्वयं नियमों का पालन करें और अपने परिजनों को भी इसके लिए प्रेरित करें। वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग अनिवार्य बताया गया, साथ ही मोबाइल फोन के उपयोग से होने वाले खतरों के प्रति भी सचेत किया गया।

कार्यक्रम में वाहन चेकिंग, चालानी कार्रवाई और ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित जानकारी भी दी गई। बताया गया कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर ही वाहन चलाने की अनुमति होती है।

इसके साथ ही “गोल्डन आवर” और “राहगीर योजना” की जानकारी दी गई, जिसके अंतर्गत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को शीघ्र उपचार दिलाने वाले सहयोगी को शासन द्वारा प्रोत्साहन राशि दी जाती है।
कार्यक्रम में विद्यालय संचालक एवं अध्यापक उपस्थित रहे। शासन द्वारा विद्यार्थियों को यातायात नियमों के अनुरूप स्कूली वाहन संचालन हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।

Next Post

पूर्व कुलपति धाकड़ को बहू बेटे कर रहे परेशान

Wed Nov 5 , 2025
इंदौर: मंगलवार को कलेक्टर की जनसुनवाई में पूर्व कुलपति संपत्ति को लेकर शिकायत करने पहुंचे. शिकायत में उन्होंने बेटे, बहू और पोतियों द्वारा प्रताड़ित करने की बात कही है.कलेक्टर शिवम वर्मा के सामने व्हील चेयर पर पूर्व कुलपति नरेंद्र धाकड़ , अपनी पत्नी और बेटी के साथ जनसुनवाई में पहुंचे. […]

You May Like