मवेशियों को ट्रक में लादकर महाराष्ट्र के कत्लखाने ले जाते पशु तस्कर को पुलिस ने दबोचा

पांढुरना। जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए निर्देशों के परिपालन में पांढुरना थाना कोतवाल अजय मरकाम के नेतृत्व में इन दिनों गौवंश तस्करों को पकडऩे पुलिस द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत ग्राम तिगांव के पास एक चौपहिया वाहन में 6 मवेशियों को लाद्कर महाराष्ट्र के कत्लखाने ले जाते हुए पशु तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार कर कार्यवाही की गई ।

गौरतलब हो कि बीते 25 जनवरी को सीमावर्ती महाराष्ट्र के वरूड़ से 30 किलो से भी अधिक गौमांस लेकर पांढुरना बेचने आ रहीं मां बेटी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्यवाही कर जेल भेजा गया है,आज भी यह मां बेटी छिंदवाड़ा जिला जेल में बंद है। वहीं दूसरी घटना नगर के गुजरी बाजार से एक मवेशी को रात लगभग 3 बजे एक दो पहिया लग्जरी वाहन से चुराकर महाराष्ट्र के कत्लखाने ले जाकर काट दिया। हिंदू संगठनों द्वारा इन घटनाओं को लेकर जिला पुलिस कार्यालय का घेराव करते हुए जोरदार विरोध प्रदर्शन कर ऐसे पशु तस्करों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग भी कि गई थी ।

इन घटनाओं को जिला पुलिस अधीक्षक सुंदर सिंह कनेश तथा अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक नीरज सोनी द्वारा गंभीरता से लेते हुए जिले के समस्त पुलिस थाना तथा चौकियों को ऐसे पशु तस्करों के खिलाफ सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे। इन्हीं निर्देशों के परिपालन में एसडीओपी ब्रजेश भार्गव के मार्गदर्शन में पांढुरना थाना प्रभारी अजय मरकाम के द्वारा पशु तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी के परिणामस्वरूप गुजरी बाजार से मवेशी को चुराकर महाराष्ट्र के कत्लखाने ले जाकर इस मवेशी की निर्ममतापूर्वक हत्या करने वाले वरूड़ निवासी मुख्य पशु सरगना जुबैर पिता कलाम शेख उम्र 24 वर्ष को महाराष्ट्र के मोर्शी से गिरफ्तार कर पांढुरना लाते हुए इसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर न्यायालय में पेश किया जहां से इसे जेल भेजा गया है। गौमांस लेकर आने वाली माँ बेटी की तरह ही यह मुख्य पशु तस्कर सरगना जुबेर शेख अभी भी छिंदवाड़ा जिला जेल में ही बंद है ।

वहीं बीते दिनों मुखबिर से मिली सूचना के बाद थाना कोतवाल अजय मरकाम के नेतृत्व में अधीनस्थ पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा घेराबंदी कर ग्राम तिगांव के पास मधुकर धांधल के खेत के सामने जाम नदी के पुलिया पर ट्रक क्रमांक एम एच 40 एके 0060 को रोककर ली गई तलाशी में इस उक्त वाहन में कुल 6 नग मवेशी भैसों को बडे ही क्रूरता पूर्वक बांधकर सीमावर्ती महाराष्ट्र के कत्लखाने ले जा रहे पशु तस्कर शेख अब्बास पिता मेहबूब फारूकी निवासी अंबाडा बाजार चौकी नांदनवाडी को गिरफ्तार कर इसके खिलाफ धारा 281 बीएनएस 4,6,9 मध्य प्रदेश गौवंश वध प्रति अधिनियम की धारा 2004 की धारा 11 घ पशुओं के प्रति कुरता का निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई ।

Next Post

जूनी इंदौर में दो कार चोरी का खुलासा, पूर्व मालिक ने ही रची थी साजिश

Thu Feb 5 , 2026
इंदौर. जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में हुई दो चार पहिया वाहन चोरी की वारदातों का पुलिस ने चंद घंटों में खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. कार्रवाई में टाटा एस और आई-20 कार समेत करीब 10 लाख रुपये कीमत के वाहन बरामद किए हैं. चौंकाने वाली बात यह […]

You May Like