जबलपुर: भेड़ाघाट पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार में 1 महिला सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से 300 पाव देशी शराब एवं शराब परिवहन में प्रयुक्त एक्सिस जप्त की गई।टीआई कमलेश चौरिया ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि जबलपुर तरफ से एक स्कूटी में 2 लड़के एवं एक महिला स्कूटी में बोरी शराब लेकर भेड़ाघाट तरफ आ रहे हैं.
सूचना पर तेवर ब्रिज के आगे सर्विस रोड़ पर दबिश गई, पुलिस को देखकर बिना नम्बर की एक्सिस चालक मोड़कर जबलपुर भागने का प्रयास किये जिन्हें घेराबंदी कर रोका, चालक सोहन चौधरी 38 वर्ष निवासी चोधरी मोहल्ला भानतलैया एवं एक्सिस में बैठे अक्कू उर्फ आकाश चौघरी पिता प्रीतम चौधरी 26 वर्ष निवासी चौधरी मोहल्ला बेलबाग एवं महिला कुंती उर्फ वंदना चौधरी 30 वर्ष निवासी चौधरी मोहल्ला रविदास मंदिर के पास भानतलैया को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर 300 पाव देशी शराब कीमती लगभग 28 हजार 500 रूपये की मिली।
