कृषि उपज मंडी बटियागढ़ में नशा मुक्ति कार्यक्रम, युवाओं को नशे से दूर रहने की दिलाई शपथ

दमोह।बटियागढ़ नशा मुक्ति अभियान 2.0 के तहत शुक्रवार को कृषि उपज मंडी बटियागढ़ में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की अगुवाई थाना प्रभारी बटियागढ़ ने की। इस दौरान उन्होंने किसानों, व्यापारियों और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी और सभी को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई।इस अवसर पर प्रधान आरक्षक विपिन चौबे, आरक्षक नीरज रावत, आरक्षक भानु उपाध्याय और महिला आरक्षक शिवानी सहित पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।

थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस और समाज मिलकर ही नशे की समस्या को जड़ से खत्म कर सकते हैं। खेल और खेती से जुड़कर युवा अपना भविष्य उज्ज्वल बना सकते हैं।कार्यक्रम में मंडी में मौजूद बड़ी संख्या में लोगों ने नशा न करने और दूसरों को भी नशे से दूर रखने का संकल्प लिया।

Next Post

ओडेसा पोत हमले के बाद से दो भारतीय लापता, दो सुरक्षित

Sun Jul 26 , 2026
नयी दिल्ली, 26 जुलाई (वार्ता) यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह पर भारतीय चालक दल के चार सदस्यों को ले जा रहे एक वाणिज्यिक पोत पर हुए हमले के बाद से दो भारतीय नागरिक लापता हैं और दो अन्य सुरक्षित हैं। यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास ने यह जानकारी दी है। इस बीच, […]

You May Like