फिल्मों में नहीं मिली बड़ी सफलता तो टीवी का किया रुख, कपिल शर्मा शो ने बदल दी सुमोना चक्रवर्ती की किस्मत

सुमोना चक्रवर्ती ने 11 साल की उम्र में फिल्मों से अभिनय शुरू किया, लेकिन टीवी ने उन्हें असली पहचान दिलाई। ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ की ‘भूरी’ बनकर वह घर-घर में मशहूर हुईं।

टीवी एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती का जन्म 24 जून 1988 को यूपी के लखनऊ में हुआ था। सुमोना चक्रवर्ती आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही है। सुमोना ने बचपन से ही अभिनय की दुनिया में कदम रख दिया था। महज 11 साल की उम्र में उन्होंने ‘मन’ में काम किया था। इसके बाद उन्होंने फिल्मों और टीवी दोनों माध्यमों में अपनी किस्मत आजमाई, लेकिन असली पहचान उन्हें छोटे पर्दे से मिली।

सुमोना ने लखनऊ से शुरुआती पढ़ाई पूरी की और बाद में इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया। दिलचस्प बात यह है कि वह शुरुआत में पत्रकार बनना चाहती थीं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई भी की और थिएटर के जरिए अपने अभिनय कौशल को निखारा। धीरे-धीरे उनकी रुचि अभिनय की ओर बढ़ी और उन्होंने मनोरंजन जगत में करियर बनाने का फैसला किया।

टीवी पर चमका सितारा
सुमोना ने मन, आखिरी डिसीजन, बर्फी, किक और फिर से’ जैसी फिल्मों में काम किया। हालांकि, फिल्मों में उन्हें अपेक्षित सफलता नहीं मिली। साल 2006 में उन्होंने टीवी शो कसम से से छोटे पर्दे पर कदम रखा। इसके बाद कस्तूरी, नीर भरे तेरे नैना देवी, सपनों से भरे नैना और खोटे सिक्के जैसे धारावाहिकों में नजर आईं। लेकिन बड़े अच्छे लगते हैं ने उनके करियर को नई दिशा दी।

कपिल शर्मा शो की भूरी बनकर हुईं मशहूर
सुमोना को सबसे ज्यादा लोकप्रियता कॉमेडी नाईट विथ कपिल में मिली। शो में उन्होंने कपिल शर्मा की पत्नी का किरदार निभाया और भूरी के नाम से घर-घर में पहचान बनाई। कपिल शर्मा के मजाकिया अंदाज और सुमोना की शानदार कॉमिक टाइमिंग ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। वह वर्षों तक कपिल के शो के अलग-अलग सीजन का हिस्सा रहीं।

बीमारी और बेरोजगारी के दौर में भी नहीं हारीं हिम्मत
सुमोना का जीवन चुनौतियों से भी भरा रहा है। उन्होंने खुलासा किया था कि वह 2011 से एंडोमेट्रियोसिस जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं और लंबे समय से इसका इलाज करा रही हैं। कोरोना महामारी के दौरान काम न मिलने की वजह से उन्हें बेरोजगारी का सामना भी करना पड़ा। बावजूद इसके उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार आगे बढ़ती रहीं।

Next Post

सामंथा रुथ प्रभु का फिर दिखा स्टारडम, फिल्म ने 5 दिनों में कमाए इतने करोड़

Wed Jun 24 , 2026
फेमस एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु की नवीनतम फिल्म ‘मां इंती बंगारम’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता के नए रिकॉर्ड तैयार कर रही है। साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु एक बार फिर सिनेमाघरों में अपनी अदाकारी का लोहा मनवा रही हैं। उनकी नई फिल्म […]

You May Like