ट्रेन से लापता युवती की बुधनी में भी सरगर्मी से तलाश

बुधनी. चलती ट्रेन से लापता हुई 28 वर्षीय युवती रहस्यमय तरीके से लापता हो गई. जिसकी आखिरी लोकेशन भोपाल में मिली थी. युवती को नर्मदा नदी सहित क्षेत्र के घने जंगलों में तलाशा जा रहा है.

जानकारी के अनुसार नर्मदा एक्सप्रेस से लापता हुई इंदौर निवासी अर्चना तिवारी का दूसरा दिन भी पुलिस तलाश में बीता. लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला. भोपाल से नर्मदापुरम तक जंगलों और नर्मदा नदी में तलाश जारी है. अर्चना का गायब होना अब एक रहस्य बन चुका है. क्योंकि ट्रेन में उसका बैग और राखी मिली हैं. रक्षाबंधन के मौके पर अपने घर लौट रही इंदौर निवासी अर्चना तिवारी अचानक रहस्यमय परिस्थितियों में नर्मदा एक्सप्रेस से लापता हो गई. 7 अगस्त की इस घटना ने परिवार से लेकर पुलिस को हैरान कर दिया है. परिजनों ने जीआरपी कटनी को सूचना दी और रेल मदद पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई.

पुलिस ने अर्चना की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. शक के आधार पर भोपाल और नर्मदापुरम के जंगलों में तलाशी ली जा रही है. साथ ही नर्मदा नदी में स्थित रेलवे ब्रिज के आसपास भी रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. जीआरपी और स्थानीय पुलिस के अलावा अन्य टीम भी रेस्क्यू में जुटी है.

जीआरपी प्रभारी अनिल मरावी ने बताया कि अर्चना की आखिरी बातचीत उनकी मां से रात 10:16 बजे हुई थी. इसके बाद उनका फोन अचानक स्विच ऑफ हो गया. मोबाईल की आखिरी लोकेशन भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन के पास दर्ज हुई थी. अर्चना कटनी जिले के मंगल नगर की रहने वाली हैं और इंदौर में रहकर सिविल जज की तैयारी कर रही थीं. वह रक्षाबंधन मनाने अपने घर लौट रही थीं, लेकिन ट्रेन के सफर के दौरान उनका अचानक गायब हो जाना अब एक रहस्य बन गया है. आरपीएफ निरीक्षक पुलिस के संतोष पटेल ने बताया कि युवती की आखिरी लोकेशन रानी कमलापति की बताई गई है. इसके बाद युवती गायब है. इसको लेकर रानी कमलापति ओर नर्मदापुरम के बीचमिडघाट के जंगलों में युवती की तलाश की जा रही है.

Next Post

विधायक जैन ने लाखा बंजारा झील में बोट क्लब निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

Sun Aug 10 , 2025
सागर। शहर की पहचान और पर्यटन का महत्वपूर्ण केंद्र लाखा बंजारा झील शीघ्र ही आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होने जा रही है। विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन ने रविवार को मध्य प्रदेश पर्यटन विकास विभाग द्वारा लगभग 2 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाले बोट क्लब एवं वाटर स्पोर्ट्स […]

You May Like