गोली कांड: खरगौन से बैरंग लौटी टीम, कातिल गया जेल

जबलपुर। हनुमानताल थाना अंतर्गत भोलानगर में 26 सितम्बर को गोलीकांड में हुई युवक की ही हत्या के मामले में खरगौन गई पुलिस की टीम बैरंग वापिस लौट है। रिमांड खत्म होने पर बुधवार को कातिल को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है।

विदित हो कि अंकित रैकवार निवासी भोलानगर का अपने दोस्त करन के साथ राजा सोनकर के भोलानगर स्थित मकान के ऊपरी हॉल में बैठा था तभी वहां लेमा गार्डन निवासी सिद्धांत अपनी पत्नी के साथ आया था और राजा का परिचित ऋषि सोनकर भी पहुँच गया था इसी दौरान राजा सोनकर ने सभी से कहा खरगौन से एक आटोमेटिक पिस्टल आई है, देखना है क्या? सभी के हामी भरते ही राजा ने पलंग के बॉक्स से एक लंबी मैगजीन वाली पिस्टल निकाली और उसे करन की तरफ तान दिया था। तभी अचानक पिस्टल से कई गोलियां चल गईं। करन उर्फ अभिज्ञान 19 वर्षीय निवासी शंकर नगर, मदर टेरेसा की मौत हो गई थी। अंकित घायल हो गया था। पुलिस ने राजा सोनकर के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास सहित आम्र्स एक्ट का मामला दर्ज उसे गिरफ्तार कर 30 सितम्बर तक रिमांड पर लिया था। अवैध हथियार की सप्लाई से जुड़े क्लू मिलने पर पुलिस की टीम खरगौन भी गई थी जहां अवैध हथियार के नेटवर्क समेत अन्य बिन्दुओं पर जांच की गई। सप्लायर के संभावित ठिकाने पर दबिश दी लेकिन सुराग नहीं मिलने पर टीम खाली हाथ लौट आई । रिमांड खत्म होने पर बुधवार को आरोपित को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया । वहीं मामले में पुलिस आरेापित के पुत्र की भूमिका को लेकर भी जांच पड़ताल कर रही है ।

Next Post

कृषि उपज मंडी में मिली लाश

Wed Sep 30 , 2026
जबलपुर। कृषि उपज मंडी में लाश मिलने से हडक़ंप मच गया। मौत किन परिस्थितियों में हुई इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन शुरू कर दी है। मृतक की शिनाख्तगी के प्रयास जारी है। पुलिस के मुताबिक अनिल कुमार यादव […]

You May Like