एम्प्लॉइज यूनियन को मिली बड़ी राहत 

जबलपुर। मान्यता चुनाव में पराजित होने वाले संगठनो को रेलवे बोर्ड के ताजा आदेश से बड़ी राहत मिली है। मान्यता प्राप्त फेडरेशन से सम्बद्ध जोनल व मंडल में ट्रेड यूनियनों के साथ-साथ क्षेत्रीय रेलवे और उत्पादन इकाइयों (सीएलडब्ल्यू और आरसीएफ) की अन्य मान्यता प्राप्त ट्रेड यूनियनों को क्षेत्रीय और मंडल स्तर पर कार्यालय आवास सहित कुछ सुविधाएँ प्रदान की गई हैं। इस आदेश के बाद पश्चिम मध्य रेलवे में वेस्ट सेंट्रल एम्पलाइज यूनियन को बड़ी राहत मिली है। डबलूसीआरईयू को अब पमरे मुख्यालय के साथ-साथ तीनो मंडलों में कार्यालय, आवास सहित कुछ अन्य सुविधाएं व राहत प्रदान की गई है। रेलवे बोर्ड द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि  दो मान्यता प्राप्त महासंघों अर्थात् एआईआरएफ और एनएफआईआर ने यह अभ्यावेदन किया है कि उन्हें महासंघ से संबंधित कार्य करने के लिए सभी क्षेत्रों और प्रभागों में कार्यालय की सुविधा प्रदान की जा सकती है।

एक वर्ष बाद होगी समीक्षा

इस मामले पर विचार किया गया है और यह निर्णय लिया गया है कि मान्यता प्राप्त ट्रेड यूनियनों और मान्यता प्राप्त फेडरेशनों के सहयोगियों अर्थात ए आई आर एफ और एन एफ आई आर को सभी जोनों डिवीजनों में उपयुक्त कार्यालय आवास उपलब्ध कराया जाए, जहां उन्हें पहले से उपलब्ध नहीं कराया गया है, ताकि वे लागू किराया प्रभार के आधार पर कर्मचारी मामलों तक सीमित यूनियनों फेडरेशन के कार्य को करने में सक्षम हो सकें।

इस नीति की समीक्षा रेलवे बोर्ड एक वर्ष बाद करेगा।

Next Post

मतदाता सूची पुनरीक्षण पर रोक नहीं, न्यायालय ने चुनाव आयोग से 21 जुलाई तक मांगा जवाब

Thu Jul 10 , 2025
नयी दिल्ली, 10 जुलाई (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने बिहार में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण के खिलाफ दायर याचिकाओं पर गुरुवार को कोई अंतरिम स्थगन आदेश जारी न करते हुये चुनाव आयोग को 21 जुलाई तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। साथ ही, आयोग से कहा कि वह मतदाताओं […]

You May Like