रेत माफिया के चार ट्रैक्टरों की भिड़ंत में एक निर्दोष ग्रामीण गंभीर घायल, ग्वालियर रेफर

मुरैना: बीती आधी रात के करीब देवगढ़ थाना क्षेत्र के लोहरी का पुरा गांव की पुलिया पर तेज रफ्तार चार ट्रैक्टरों की भिड़ंत हो गई, जिससे कुछ ट्रैक्टर पलट गए। इस दौरान एक बाइक सवार उनकी चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना में खिरका गांव निवासी राजवीर सिकरवार बुरी तरह घायल हो गया, जिसके चेहरे पर गहरे घाव आए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जिला अस्पताल मुरैना पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। मुरैना में रेत माफियाओं के आतंक में बेकसूर मारे जा रहे हैं।

Next Post

धधकते अंगारों पर नंगे पैर दौड़ा आस्था का सैलाब

Wed Mar 26 , 2025
सैलाना: महालक्ष्मी गली स्थित शीतला माता मंदिर प्रांगण में दशामाता पर्व के तहत शीतला माता उत्सव समिति द्वारा चूल का आयोजन किया गया। समिति द्वारा दिनभर मशक्त के बाद चूल के आयोजन की तैयारियां की गई। इस दौरान सायं 7 बजे से माँ के सैकड़ों भक्तों ने स्नान कर हाथों […]

You May Like