बारिश होते ही सुठालिया बायपास पर फजीहत शुरु, कई जगह मिनी तालाब बनी सडक़

ब्यावरा। हाल ही में बारिश होते ही एक बार फिर स्थानीय सुठालिया बायपास पर जगह-जगह मिनी तालाब सा नजारा दिखाई देने लगा है. आमजन को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. जबकि इस समस्या के लिए पूर्व में जन आंदोलन होकर चक्काजाम तक हो चुका है.
विदित है कि सुठालिया बायपास पर नाली नहीं होने के साथ ही पानी निकासी के उचित प्रबंध नहीं है. जिसके कारण मुख्य मार्ग सहित रहवासी क्षेत्र में पानी जमा रहता है. हाल ही में बारिश होते हुए मुख्य सुठालिया बायपास मार्ग पर जगह-जगह काफी मात्रा में पानी भर गया है.

गंभीर समस्या की अनदेखी

सुठालिया बायपास से हर दिन सैकड़ो की संख्या में यात्री व अन्य वाहनों की आवाजाही होती है. कई स्कूल यहां पर है. छोटे-छोटे बच्चे स्कूल आते-जाते है. बैंक व अन्य महत्वपूर्ण कार्यालय भी इस मार्ग पर है. कृषि मंडी, थोक सब्जी मंडी के लिए भी इसी रास्ते से होकर आना-जाना पड़ता है. मार्ग पर पानी भरा होने की समस्या से आमजन को कितनी परेशानी का सामना करना पड़ता है इसका अंदाजा रोड की हालत देखकर लगाया जा सकता है. नागरिकों का कहना है कि इस मार्ग पर से हर दिन जिम्मेदारों का भी आना-जाना होता है परन्तु इस गंभीर समस्या की लम्बे समय से अनदेखी हो रही है. इस समस्या को लेकर पूर्व में आंदोलन भी किए गये उस दौरान समस्या का जल्द निराकरण किए जाने का भरोसा दिया गया था बावजूद इसके आज भी हालात जस के तस है.

वाहन हो रहे दुर्घटनाग्रस्त

नागरिकों के अनुसार मार्ग पर पानी भरा होकर फिसलन हो रही है. हर दिन दुपहिया वाहन यहां फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे है. यही नहीं निकासी नहीं होने के कारण रोड पर हर समय पानी जमा रहता है. पानी के कारण करोड़ो की लागत से बना सीसी रोड भी उखडक़र क्षतिग्रस्त हो गया हैै.

Next Post

प्रधानमंत्री 29 अक्टूबर को मुंबई दौरे पर जाएंगे

Mon Oct 27 , 2025
मुंबई, (महाराष्ट्र) 27 अक्टूबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां चल रहे इंडिया मेरिटाइम वीक 2025 के तहत बुधवार को ‘मेरिटाइम लीडर्स कॉन्क्लेव’ को संबोधित करेंगे और ‘ग्लोबल मेरिटाइम सीईओ फोरम’ की अध्यक्षता करेंगे। विदित हो कि ग्लोबल मेरिटाइम सीईओ फोरम, इंडिया मेरिटाइम वीक 2025 का प्रमुख आयोजन है। इसमें विश्वभर […]

You May Like