आइची नागोया, 28 सितंबर (वार्ता) ओलंपियन पारुल चौधरी ने महिला 5000 मीटर में 15:14.61 के समय के साथ तीसरे स्थान पर रहते हुए कांस्य पदक जीता। बहरीन की विनफ्रेड यावी ने 15:10.18 के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि जापान की नोजोमी तनाका ने 15:11.65 के समय के साथ रजत पदक अपने नाम किया।
आइची-नागोया में यह पारुल का दूसरा पदक है। इससे पहले उन्होंने कल 3000 मीटर स्टीपलचेज में कांस्य पदक जीता था। एशियन गेम्स में यह उनका कुल चौथा पदक है। भारत की सीमा 15:35.06 के समय के साथ छठे स्थान पर रहीं।
महिला 4×100 मीटर रिले टीम चौथे स्थान पर रही
भारत की तमन्ना, स्नेहा गौड़ा, सुदेशना शिवांकर और अभिनया राजाराजन की टीम ने महिला 4×100 मीटर रिले फाइनल में 43.57 सेकेंड के सीजन के सर्वश्रेष्ठ समय के साथ चौथा स्थान हासिल किया। भारतीय टीम महज 0.05 सेकेंड से पदक से चूक गई।
