![]()
जबलपुर। कृषि उपज मंडी में लाश मिलने से हडक़ंप मच गया। मौत किन परिस्थितियों में हुई इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन शुरू कर दी है। मृतक की शिनाख्तगी के प्रयास जारी है।
पुलिस के मुताबिक अनिल कुमार यादव पिता स्व. राजाराम यादव 56 वर्ष निवासी शंकर नगर, करमेता, माढ़ोताल ने सूचना दी कि कृषि उपज मंडी में एक युवक का शव पड़ा मिला । मृतक की उम्र लगभग 45 से 50 वर्ष होगी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन शुरू कर दी। मौत कैसे और किन कारणों से हुई इसका पता पीएम रिपोर्ट आने के बाद चल सकेगा जिसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
