
जबलपुर। 9 लाख रुपए के फ्रॉड में राज्य साइबर पुलिस मुरैना से दो आरोपी गिरफ्तार कर शहर लेकर लाई। जानकारी के मुताबिक तिलहरी निवासी रवीन्द्र सिंह ने शिकायत की थी कि उनके साथ फेसबुक पर धोखा किया गया है। लालच देकर 9 लाख रूपए निकाले गए है। मामले में पुलिस ने मुरैना में दबिश दी, जहां से अरुण परिहार और विनोद को गिरफ्तार कर लिया दोनों को पुलिस शहर लेकर आ गई। दोनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
